आपका ब्राउज़र या तो जावास्क्रिप्ट का समर्थन नहीं करता है या आपने इसे बंद कर रखा है। "खोज जारी रखने" के लिए जावास्क्रिप्ट चालू करें

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

  • स्क्रीन रीडर एक्सेस
  • साइट मैप
  • प्रतिक्रिया
  • Change Language Icon

    आईजी का संदेश

    महानिरीक्षक, पश्चिमोत्तर सेक्टर- श्री दिनेश उनियाल

    श्री दिनेश उनियाल

    महानिरीक्षक, पश्चिमोत्तर सेक्टर

    केरिपुबल सबसे बड़ा केंद्रीय सषस्त्र पुलिस बल है जो बहु-आयामी भूमिका निभाने के लिए पूरे देष में तैनात है। केरिपुबल हमारे देष की राश्ट्रीय सुरक्षा तंत्र का एक प्रमुख अंग है। इस बल के अधिकारियों एवं जवानों ने वीरता, साहस और कर्तव्य के ऊंचे मापदंड स्थापित किए हैं। आंतरिक सुरक्षा का मामला हो या सिविक एक्शन कार्यक्रम, देश में आई जटिल परिस्थितियों में इस बल के बहादुर जवानों एवं महिलाओं ने राश्ट्र के सामने पेषेवराना अंदाज में उच्चतम दर्जे के साहस और अनुषासन का अनुकरणीय प्रदर्षन किया है।

    केरिपुबल के समर्पण, प्रतिबद्धता और कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करने की क्षमता के लिए मैं उच्च सम्मान रखता हूंॅ। खतरनाक वामपंथी उग्रवाद तथा जम्मू-कष्मीर के आतंकवाद का जिस पेषेवर कौषल से बल ने सामना किया है, वह सराहनीय है। 21 अक्तूबर, 1959 को हाॅट-स्प्रिंग में चीनी हमले का वीरतापूर्वक सामना और 9 अप्रैल, 1965 को कच्छ के रण में सरदार पोस्ट पर पाकिस्तान की एक पूरी ब्रिगेड द्वारा किए गए हमले को केरिपुबल की 02 कंपनियों द्वारा विफल किया जाना बल की बहादुरी को दर्षाता है। सन् 2001 में हुए संसदीय हमले और 2005 में अयोध्या में विवादित राम जन्मभूमि पर हुए आतंकी हमले को विफल करने में हमारे बल की प्रमुख भूमिका रही थी।

    बल के अधिकारियों एवं जवानों को मेरी बधाई और शुभकामनाएं। केरिपुबल के जवान मेरे विशेष अभिनंदन के हकदार हैं। मुझे विष्वास है कि बल राश्ट्र की सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहेगा ओर आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए अपना दृश्टिकोण विकसित करता रहेगा।