आपका ब्राउज़र या तो जावास्क्रिप्ट का समर्थन नहीं करता है या आपने इसे बंद कर रखा है। "खोज जारी रखने" के लिए जावास्क्रिप्ट चालू करें

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

  • स्क्रीन रीडर एक्सेस
  • साइट मैप
  • प्रतिक्रिया
  • Change Language Icon
    श्री संजय कुमार

    श्री संजय कुमार

    प्रधानाचार्य

    प्रधानाचार्य का संदेश

    श्री नरेंद्र मोदी

    भारत के माननीय प्रधान मंत्री
    भारत के माननीय प्रधान मंत्री

    श्री अमित शाह

    भारत के गृह मंत्री
    भारत के गृह मंत्री
    सुर्खियाँ

    राजगीर

    राजगीर का संक्षिप्त इतिहासः

    रिक्रूट ट्रेनिंग सेन्टर-5 की स्थापना को गृह मंत्रालय के द्वारा दिनांक 14/09/2004 को अनुमोदित करते हेए दिनांक 11/03/2005 को हरिद्वार (उत्तराखण्ड) में स्थापित किया गया ।

    उपरोक्त जगह की कमी के कारण आर0टी0सी0-5 को धर्मपुर (हि0प्र0) में दिनांक 15/06/2005 में स्थापित किया गया। गृह मंत्रालय के द्वारा दिनांक 09/11/2006 को राजगीर, जिला-नालन्दा (बिहार) में 168.70 एकड़ भूमी क्वीकृत करते हुए, आर0टी0सी0-राजगीर को मई 2011 में राजगीर में स्थापित किया गया। राजगीर में मूलभूत सुविधाओं और आवास की कमी के कारण इसका मुख्यालय ग्रुप केन्द्र-मोकामाघाट में स्थापित रहा ।

    आर0टी0सी0-राजगीर को दिनांक 15/12/2016 को पूर्ण रूप से राजगीर में स्थापित किया गया ।

    महत्वपूर्ण डाटा

    संस्थान का नाम : रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र- राजगीर

    रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र : राजगीर, ग्राम व पोस्ट : नेकपुर, पुलिस स्टेशन : छबिलापुर, जिला : नालन्दा (बिहार), पिन कोड : 803116

    संस्थान के अध्यक्ष : पुलिस उप महानिरीक्षक/प्राचार्य

    मोबाईल नं0- 7632079451

    rtcfive[at]crpf[dot]gov[dot]in

    जलवायु

    राजगीर शहर सात पहाड़ियों क्रमशः वैभव, रत्ना, सैला, सोना, उदय, छठा और विपुल से घिरा हुआ है । राजगीर स्थित गर्म/ब्रहम कुण्ड सर्दी के मौसम में रमणीय स्थल है और इसमें स्नान करने से कई चर्म रोग भी दूर हो जाते हैं ।

    तापमान

    गर्मी में 47 से 20 डिग्री सेल्सियस तक
    सर्दी में 28 से 06 डिग्री सेल्सिंयस तक
    वर्षा में 1860 मि0मी0 (जुलाई से सितम्बर)
    शुष्क और गर्म मौसम मार्च से जुलाई तक

    लोकेशन और संपर्क

    आर0टी0सी- राजगीर कैम्प राजगीर शहर के वैभवगिरी पहाड़ी के तलहटी (उत्तर दिशा) में स्थित एक रमणीय स्थल है ।

    संपर्कः

    रेल एवं सड़क मार्ग

    1. यह संस्थान राजगीर रेलवे स्टेशन से 10 कि0मी0 एवं शहर से 08 कि0मी0 दूर स्थित है ।
    2. राजगीर, जिला-मुख्यालय बिहार शरीफ से 25 कि0मी0 दूर स्थित है ।
    3. राजगीर, पटना शहर (राज्य राजधानी) से बख्तियारपुर के द्वारा सड़क एवं रेल मार्ग से जुड़ा हुआ है और राजगीर से पटना की दूरी 110 कि0मी0 है ।
    4. राजगीर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन, श्रमजीवी एक्स0, हावड़ा-राजगीर पैसेन्जर एवं बुधपूर्णिमा एक्सप्रेस है । इसके अतिरिक्त ट्रेन जैसे- बख्तियारपुर-राजगीर पैसेन्जर, दानापुर-तिलैया पैसेन्जर, दानापुर-
    5. राजगीर इन्टरसिटी एवं बख्तियारपुर-गया पैसेन्जर भी संचालित होती है ।
    6. एयरपोर्ट-पटना एयरपोर्ट राजगीर से 120 कि0मी0 एवं गया एयरपोर्ट 85 कि0मी0 स्थित है ।

    कोर्स का उद्देश्य

    इस संस्थान में मुख्यतः रिक्रूट/जीडी (सिपाही) के लिए बुनियादी ट्रेनिंग चलाया जाता है, जिसका उद्ददेश्य उन्हें एक सिपाही के तौर पर शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत और व्यवसायिक रूप से दक्ष बनाना है ।

    इसके अतिरिक्त इस संस्थान में, प्रशिक्षण महानिदेशालय के निर्देशानुसार अन्य ट्रेनिंग गतिविधियॉ संचालित किया जाता है ।

    संकाय

    यह संस्थान पुलिस उप महानिरीक्षक के पद के प्राचार्य के द्वारा संचालित किया जाता है । अन्य अधीनस्थ अधिकारियों एवं अन्य पद कार्मिकों के अतिरिक्त निम्नलिखित अधिकारी इस संस्थान के संकाय में शामिल है –

    पद तैनात संख्या
    कमाण्डेन्ट 01
    उप कमाण्डेन्ट 03
    सहायक कमाण्डेन्ट 04

    वर्तमान में संचालित हो रहे ट्रेनिंग कार्यक्रम का विवरण :

    कुल 1117 रिक्रूट/जीडी का बुनियादी प्रशिक्षण

    The government performance