आपका ब्राउज़र या तो जावास्क्रिप्ट का समर्थन नहीं करता है या आपने इसे बंद कर रखा है। "खोज जारी रखने" के लिए जावास्क्रिप्ट चालू करें

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

  • स्क्रीन रीडर एक्सेस
  • साइट मैप
  • प्रतिक्रिया
  • Change Language Icon

    श्रीलंका मिशन

    केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की भूमिका व इसकी सेवाओं का विस्‍तार देश की सीमा के बाहर तक भी हो चुका है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के रूप में तथा ना‍मीबिया, सोमालिया, हैती, मालदीव तथा बोसनिया में भी संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सेना के रूप में प्रदान की गई सेवाएं इस बल की योग्‍यता, दक्षता, बहुमुखी प्रतिभा तथा विश्‍व में कहीं भी जनविरोधी परिस्थितियों का सामना करने की विश्‍वसनीयता का वर्णन करती है। वर्तमान में द्रुत कार्य बल की 240 कर्मियों की एक टुकड़ी कोसोवो में संयुक्‍त राष्‍ट्र मिशन के रूप में तैनात हैं। इसे वहां संयुक्‍त राष्‍ट्र के कर्मचारियों/संयुक्‍त राष्‍ट्र सिविल पुलिस के संरक्षण एवं सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण इत्‍यादि के लिए तैनात किया गया है। द्रुत कार्य बल की कम्‍पनियां हिंसात्‍मक प्रदर्शन के समय उत्‍तेजित भीड़ को नियंत्रित करने तथा शहर के विभिन्‍न मानवतावादी क्रियाकलाप करने में स्‍थानीय पुलिस की सहायता करती है।